PithoragarhPoliticsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मंडल स्तर से शक्ति केंद्र तक चलेगा सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

पिथौरागढ के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान भाजपा के संगठन पर्व के तहत कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि मंडल स्तर से शक्ति केंद्र तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि भाजपा वर्तमान में 18 करोड़ सदस्यों वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। आगामी 01 से 17 सितंबर तक महा सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसको लेकर प्रत्येक शक्तिकेंद्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 

इसके उपरांत आगामी 01 से 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विशिष्ट लोगों व समूहों को इस सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक बड़े बूथों पर पांच सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। संगठन महामंत्री ने कहा कि नवंबर माह में सत्यापन कार्य चलेगा। इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा।

 

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक विशन सिंह चुफाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, सह प्रभारी गोविंद सिंह पिल्खवाल, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मनोज सामंत, सह संयोजक दर्पण कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, सदस्य मीना बिष्ट, गेहराज पांडेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री राकेश देवलाल और दीपक कार्की द्वारा किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते