CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : एक किलो से अधिक कीड़ा जड़ी व तीन लाख से अधिक की धनराशि बरामद

संयुक्त टीम की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के धारचूला में आज पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से एक किलो से अधिक मात्रा में कीड़ा जड़ी व तीन लाख से अधिक की नकद धनराशि बरामद की गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष वीजेंद्र साह, रेंजर दिनेश जोशी, पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस कर्मी पवन कुमार व राजेंद्र सिंह, चालक महेंद्र कुमार तथा वन विभाग से नरेन्द्र राम उप राजिक, वन रक्षक नन्दा बल्लभ जोशी व वन रक्षक कमल सिंह बिष्ट की संयुक्त टीम द्वारा गलाती पुल के निकट चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह, उम्र 41 साल से 1.063 किग्रा. कीड़ा जड़ी तथा तीन लाख 93 हजार नगदी बरामद की गई।

 

समाचार लिखे जाने तक संयुक्त टीम की अग्रिम कार्रवाई जारी थी।

 

Image

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते