PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया संपन्न

अंतिम दिवस 46 नामांकन पत्र बिके और 116 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

पिथौरागढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई, निकाय चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिवस छह निकायों में कुल 46 नामांकन पत्र बिके और 116 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

 

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जनपद में नगर प्रमुख पिथौरागढ़ के अंतर्गत वार्ड सदस्य हेतु आज 13 नाम निर्देशन पत्र प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए तथा मेयर पद हेतु आज 09, कुल 12 तथा वार्ड सदस्य हेतु 66 कुल 170 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया। नगर पालिका परिषद धारचूला में अध्यक्ष पद हेतु 06, वार्ड सदस्य हेतु 17 निर्देशन पत्र खरीदे गए तथा अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 तथा वार्ड सदस्य हेतु आज 15, कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया।

 

नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट में अध्यक्ष पद हेतु 00, वार्ड सदस्य हेतु 00 प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया तथा इसके अतिरिक्त गंगोलीहाट नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 04 कुल 07 तथा वार्ड सदस्य हेतु 12 कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, नगर पालिका परिषद डीडीहाट में अध्यक्ष पद हेतु 00 व वार्ड सदस्य हेतु 06 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए तथा

 

अध्यक्ष पद हेतु 08 कुल 11 तथा वार्ड सदस्य हेतु कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पालिका परिषद बेरीनाग में अध्यक्ष पद व वार्ड सदस्य हेतु कोई भी नाम निर्देशन पत्र नहीं खरीदा गया तथा अध्यक्ष पद हेतु 04 कुल 05 व वार्ड सदस्य पद हेतु 02 कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

 

नगर पंचायत मुनस्यारी में अध्यक्ष पद हेतु 01, वार्ड सदस्य हेतु 03 प्रत्याशियों ने निर्देशन पत्र खरीदे तथा अध्यक्ष पद हेतु आज 05 कुल 06 तथा वार्ड सदस्य हेतु 25 कुल 28 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिवस तहसील कार्यालयों परिसरों में खासी संख्या में प्रत्याशियों व समर्थकों सहित लोगों की भीड़ जुट रही है।

 

पिथौरागढ़ मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी, आप पार्टी से सुषमा बिष्ट माथुर, बसपा से कुसुम देवी और मोनिका महर, सीमा रावत, चंद्रकला महर, उमा पांडे, भावना नगरकोटी, प्रमिला बोरा, नम्रता बोरा, ज्योति माहरा कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते