PithoragarhPoliticsUttarakhand News

पिथौरागढ़: निखिल को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ऋषभ कल्पासी प्रदेश महासचिव और कार्तिक बने प्रदेश सचिव

पिथौरागढ़ के युवा छात्र नेता निखिल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर यहां युवाओं में खुशी व्याप्त है। निखिल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

 

Uttarakhand News Image

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड में कुछ स्थानों में जिलाध्यक्षों और प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एवं सचिवों की नई जिम्मेदारियां सौपी गई हैं। जिसके तहत पिथौरागढ़ जिले में युवा छात्र नेता निखिल ऐरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पसी को प्रदेश महासचिव एवं कार्तिक खर्कवाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Uttarakhand News Image

 

निखिल जिलाध्यक्ष व ऋषभ और कार्तिक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विधायक मयूख महर, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर, पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू व महेंद्र लूंठी, भुवन पांडे, त्रिलोक महर, दीपक लूंठी, संतोष गोस्वामी, मुकेश पंत, जीवन वल्दिया, करन सिंह, आनंद धामी, प्रकाश देवली, अभिषेक बोरा, शिवम पंत सहित अन्य कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते