PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सीमांत के नौ मुक्केबाजों ने जड़े गोल्डन पंच

क्षेत्र में खुशी की लहर

विद्या भारती खेल परिषद द्वारा आयोजित क्षेत्र स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता कोसीकला मथुरा में सम्पन्न हो गई। बीते 12 से 15 सितम्बर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में सीमांत तहसील मुनस्यारी के हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुनस्यारी के 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

 

अण्डर 17 बालिका वर्ग में माही सयाना, पावनी सयाना, रिया टोलिया को स्वर्ण पदक, अण्डर 17 बालक वर्ग में बिक्रम दरियाल, गौरव नेगी, अजय वर्मा, सागर कोहली ने अपने विपक्षी को परास्त कर स्वर्ण पदक झटक लिए। अण्डर 14 बालक वर्ग में हिमांशु भण्डारी और शिवम् कुंवर ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

 

प्रतियोगिता में विद्यालय के स्वर्ण पदक प्राप्त 09 मुूक्केबाजों का चयन अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता े लिए हुआ है।  विद्यालय के रोहन कुमार, देवेश सिंह दरियाल, दक्ष दास्पा, हिमांशु रावत, नीरज सिंह दरियाल, युवराज सिंह जोशाल, कृष्णा राणा, शिवम् सिंह धर्मशत्तू, दिब्यांशी, भावना लस्पाल को रजत और कवीन्द्र कुमार तथा तरूण बोरा को कॉस्य पदक से सम्मानित किया गया। प्राप्त हुआ।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र शर्मा ने विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्या भारती खेल परिषद को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया से मान्यता होने के कारण इन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्याभारती वर्तमान समय में सभी खेलों में प्रतिभाग कर रही है।

 

विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, सह व्यवस्थापक कवीन्द्र बृजवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सयाना, जोहार क्लब मुनस्यारी के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, पूर्व अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशत्तू, जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, संकुल प्रमुख रेखा जोशी, सम्भाग निरीक्षक सुरेशानंद जोशी, पूर्व प्रदेश निरीक्षक धर्म सिंह रावत, पूर्व संकुल प्रमुख चन्दन सिंह तड़ागी ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर इसे सीमांत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र शर्मा ने बताया कि बीते वर्षों में विद्यालय कई खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेजों, आर्मी स्कूलों, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धि प्राप्त करने में सफल रहे हैं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते