पिथौरागढ़ : जिला मुख्यालय के इन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित
भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रभावी रहेगा प्रतिबंध

पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती के सुचारू संचालन और नगर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर के कुछ स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रभावी रहेगा।
पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय के एंचोली से टनकपुर तिराहा, जाखनी तिराहे से वड्डा तिराहा व माँ भगवती होटल से धोबी घाट तिराहा तक वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने बताया कि यदि कोई वाहन इन क्षेत्रों में खड़ा पाया जाता है तो उसे टो कर हटाया जाएगा और संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इन क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग से बचने और पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील पुलिस द्वारा की गई है। बताया कि यह प्रतिबंध नगर में यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने और भर्ती कार्यक्रम को बिना किसी असुविधा के संपन्न करने के लिए लागू किया गया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।