पिथौरागढ़ : छोलिया नृत्य, हिलजात्रा, खेल, ठुलखेल, झोड़ा चांचरी की प्रस्तुति
छह दिवसीय सांतू आठूं महोत्सव का आगाज

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सोरगढ़ रामलीला मैदान में आंठू मेले की तैयारियों का अंतिम रूप दिया गया। कल यानि रविवार को झांकी, पूजा- अर्चना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का आगाज होगा।
महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह माहरा की अध्यक्षता व सचिव दिलीप वल्दिया के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि आज शनिवार को पंच बिरूड़े भिगाने के साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत होगी। रविवार को माता गौरा के विग्रह को स्थानीय ग्राम पितरौटा से झांकी के मध्य राजा होटल, केमू बस स्टेशन, पुरानी बाजार, सिमलगैर होते हुए लाया जायेगा औ रामलीला मैदान में स्थापित किया जायेगा।
झांकी में स्थानीय महिलायें स्कूली विद्यालय प्रतिभाग करेगें। रामलीला मैदान में पूजा अर्चना के साथ माता गौरा की पंडित नीरज जोशी द्वारा विधि विधान के साथ स्थापना कराई जायेगी। इसके उपरांत महिलाओं द्वारा खेल का आयोजन किया जायेगा। दूसरे रोज सोमवार को देवाधि देव महादेव महेश्वर के विग्रह को स्थानीय ग्राम तेरा से छलिया नृत्य ढोल दमाओं तथा झांकी के मध्य स्थानीय ग्राम सेरा से घटाकरण, सिल्थाम, गांधी चौक सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान में मा गौरा की प्रतिमा के साथ स्थापित किया जायेगा तथा अठावली के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, इस दौरान स्थानीय महिलायें व स्कूली विद्यार्थी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे।
साथ ही माता गौरा तथा देवाधि देव महादेव महेश्वर बाबा कि पंच विरुडों पूजा अर्चना की जायेगी तथा सायं फल फटकने का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आगामी 27, 28, 29 व 30 अगस्त को खेल कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक व भजन संध्या के कार्यक्रमों का आयोजन दोपहर एक बजे से होगा। इस दौरान स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
29 अगस्त को रामलीला मैदान में मानस विद्यालय द्वारा हिलजात्रा नामक प्रसिद्ध सांस्कृतिक विधा का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह विष्ट, जनकवि जनार्दन उप्रेती, जन्नू दा, नवीन भट्ट, हेमराज बिष्ट, अशोक पाटनी, पंकज जुकरिया, कमला तिवारी, कल्लू लाल, आशीष पुनेठा, कपित, त्रिभुवन साह, पार्थ, पंकज बिष्ट,पीयूष, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।