पिथौरागढ़ : वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संगठन मंत्री की जिम्मेदारियां, कार्यकारिणी विस्तार
पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई का अधिवेशन संपन्न
पिथौरागढ़ के सत्कार होटल में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जनक जोशी की अध्यक्षता व महामंत्री नवल किशोर रावल के संचालन में आयोजित उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का अधिवेशन संपन्न हो गया। अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह राणा व प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन जोशी द्वारा संयुक्त रूप् से किया गया।
अधिवेशन में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में जिलेभर के व्यापारियों को प्रतिनिधित्व सौंपा गया। इस दौरान अधिवेशन में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ ही व्यापारियों के साथ व्यापार संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई और भरोसा दिलाया गया कि विभागों से किसी भी तरह की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी व जांच नियमानुसार होगी। इसके उपरांत अधिवेशन में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें हरगोविंद रावल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संजीव जोशी, महेश शर्मा, कमलेश पंत, मनोज धर्मसत्तू, हरीश गुंज्याल को उपाध्यक्ष, दीवान सिंह ठकुराठी, प्रदीप पंत, अनिल उप्रेती, दिनेश मतवाल, रवि मेहरा को मंत्री, हेमचंद्र पंत, दीपक चंद्र राजा, ललित मोहन जोशी को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। अधिवेशन में अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष तपन रावत, महामंत्री रोहित चौहान, उपाध्यक्ष अजय रावत कोषाध्यक्ष मुकेश महर मौजूद थे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विकास गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







