PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : संतोष, दीपिका, सुनीता, भूपेंद्र ने मारी बाजी

ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ के केएनयू राजकीय इंटर कालेज खेल मैदान में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 20 आयु वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

Uttarakhand News Image

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र अवस्थी खंड विकास अधिकारी विण एवं गोविंद सिंह प्रधानाचार्य केएनयू राइंका द्वारा विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 800 मीटर बालक वर्ग में संतोष सिंह प्रथम, लोकेश सामंत द्वितीय व गौरव गिरी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीपिका सामंत प्रथम, ममता चंद द्वितीय और चांदनी तृतीय रही।

Uttarakhand News Image

 

100 मीटर बालिका वर्ग में सुनीता प्रथम, बबली द्वितीय और कविता तृतीय रही। 200 मीटर बालक वर्ग में भूपेंद्र सिंह प्रथम, चंद्र सिंह द्वितीय और सागर रौतेला तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीपिका प्रथम, सुनीता द्वितीय और कविता तृतीय रही। 400 मीटर बालक वर्ग में ईश्वर सिंह प्रथम, चंद्र सिंह द्वितीय और सूरज सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कविता रावत प्रथम, ममता द्वितीय और बबली तृतीय रहे।

 

गोला और चक्का छेपन में शिवानी पांडा प्रथम, भावना द्वितीय और शिल्पी तृतीय रही। 3000 मीटर बालिका वर्ग में निशा जोशी प्रथम, डोली दानू द्वितीय और किरण दानू तृतीय रही। बालिका वर्ग कब्बडी प्रतियोगिता में सटगल प्रथम गनकोट द्वितीय रही बालक वर्ग की कब्बडी में नैनी प्रथम,  दौला द्वितीय रही।

 

आज की प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विण ब्लॉक के सभी व्यायाम शिक्षकों ने अपना सहयोग प्रदान किया। युवा कल्याण विभाग के दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम स्थान पर चयनित सभी प्रतिभागी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जो आगामी 16 नवंबर से प्रारंभ होगी।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते