PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 1100 दीयों की रोशनी के साथ विशेष पूजा- अर्चना

मंत्रोचार, भजन- कीर्तन से भक्तिमय हुआ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय

पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व चंपावत जनपद की सीमा पर स्थित रामेश्वर धाम में देवउठनी एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों जिलों से आये श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर को दीयों से रोशन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन गायन के साथ ही देव डंगरियों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

 

सरयू और रामगंगा नदी के संगम तट पर स्थित रामेश्वर धाम में देवउठनी पर्व पर श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं, बीते कुछ वर्षों से यह आयोजन वृहद रूप में हो रहा है। बीते देर सांय पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जनपदों से श्रद्धालु रामेश्वर धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान के बाद रामेश्वर मंदिर परिसर को 1100 दीयों से रोशन का भव्य रूप से सजाया था। साथ ही दीयों से ऊं की आकृति बनाई गई थी,

 

इस मौके पर महिलाओं ने फाग, आरती गायन किया। देवडंगरियों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। सायंकाल मंदिर में गंगा आरती भजन- कीर्तन का आयोजन किया, इस दौरान क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बा रहा। इसके उपरांत देर रात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, गुरना संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, कैलाश महर, दीपक गिरी सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते