पिथौरागढ़ : पुलिस की सख्त कार्रवाई, 03 गिरफ्तार अन्य के खिलाफ कार्रवाई
हुड़दंग करने वाले 157 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

अराजक तत्वों पर नजर रखने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पुलिस की जनपदभर में कार्रवाई लगातार जारी है।
क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए की गई कार्रवाई के तहत थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कमबोज के नेतृत्व में उनि. प्रियंका मौनी मय पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में नवीन सिंह चौहान, निवासी आदिचोरा को गिरफ्तार किया और उसका वाहन सीज किया।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कविन्द्र सिंह बंग्याल ;निवासी बांगिल धारचुलाद्ध को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया। प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में दिनेश कुमार, निवासी बन्दर खेत जौलजीबी को गिरफ्तार किया और उसका वाहन सीज किया।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 157 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।