पिथौरागढ़ : नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी का आकस्मिक निधन
विभिन्न संगठनों ने किया शोक व्यक्त

पिथौरागढ नगर के स्वर्णकार संघ के पूर्व अध्यक्ष व प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यापारी हरीश लाल/मोतीलाल चौधरी ज्वैलर्स पुरानाबाजार व चौधरी वैंकट हाल ( लिंक रोड) के स्वामी हरीश लाल चौधरी का बीती रात हृदयाघात होने से आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर स्वर्णकार संघ व वर्मा चौधरी समाज सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्राार्थना की है।
शोक व्यक्त करने वालों में दीपक चौधरी, अभय वर्मा, मुकुल चौधरी, सुनील वर्मा, कैलाश वर्मा, अमन वर्मा, पिंकू चौधरी, अनिल वर्मा, निर्मल चौधरी, एमएल वर्मा, बसन्त वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, रामदेव वर्मा, पप्पू वर्मा, पूरनलाल वर्मा, शकील वर्मा, हिरालाल वर्मा, भगवान लाल वर्मा, जगदीश वर्मा, नवीन वर्मा, नरेश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, हेमू वर्मा, देवलाल वर्मा, सचिन वर्मा, कृष्णा वर्मा, व्यापारी नेता तपन रावत, शमशेर महर, आशीष सौन, रोहित चौहान, आशीष सौन, सुशील खत्री, अकबर खान सहित कई लोग शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।