पिथौरागढ़ : जमानत पर जेल से छूटा आरोपी फिर से हुआ गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से चोरी का फोन बरामद

एनडीपीएस मामले में बीते दिनों जेल से जमानत पर छूटे आरोपी को पुलिस ने फिर से फोन चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया फोन बरामद किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस नितिश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि बीते 29 नवंबर को वह एक बारात से वापस आकर देव सिंह मैदान की गली से गुजर रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गया। तहरीर पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 304(2)ध्317;2द्ध बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले के खुलासे को लेकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए महज चार घंटे में आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपी सागर सोराड़ी, 20 वर्ष, निवासी रई के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कोतवाली पिथौरागढ़ में 04 मामले चल रहे हैं और वह बीते 17 नवंबर को एनडीपीएस मामले में जमानत पर जेल से छूटा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, अपर उप निरीक्षक भुवन राम आर्या, हेड कांस्टेबल छतर सिंह व हरिओम शर्मा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।