पिथौरागढ़ : भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा सीमांत जनपद
जिले के विभिन्न स्थानों निकली तिरंगा यात्रा

पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रमों के तहत आज सीमांत जनपद के विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की अगुवाई में खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपाईयों द्वारा भारत माता की जय के उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।
यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व दर्जा मंत्री केदार जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत, ललित पंत, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश रावत, रोहित ओझा, शुभम चंद, विरेंद्र बोहरा, राकेश देवलाल, मीना बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल मंडप के विद्यार्थियों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की। इससे पूर्व रामलीला मैदान में नगर पालिका इओ राजदेव जायसी द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विद्यालय नया बाजार में समाप्त हुई। यात्रा में प्रधानाध्यापक हरीश पांडे, शिक्षक भुवन पांडे, रमेश जोशी, राकेश पुरी, त्रिभुवन सिंह, संगीता भैंसोड़ा, शैलेजा भट्ट, रमेश चंद्र जोशी सहित विद्यार्थी शामिल थे।
झूलाघाट एसएस पचपन वीं वाहिनी बी कंपनी ने तिरंगा यात्रा के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, एमकेबीएस एवं सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के साथ इंटर कालेज से होते हुए झूलाघाट बाजार में हाथों में तिरंगे लेकर यात्रा निकाली। इस दौरान रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा में वाहिनी के एसिस्टेंट कमान्डेंट गैंडा सिंह मराठा, इंस्पेक्टर प्रशांत मिन्ज, एएसआई लेबर सिंह, दिलीप मंडल, हेमंत शुक्ला, दीपक कुमार, हेमंत कुमार, सुनिल कुमार, विनोद कुमार, प्रधानाचार्य जेआर शाह, गोविंद बल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, निर्मला महर, प्रधानाचार्य हेम चन्द्र पंत, सुभाष तिवारी, राहुल भट्ट आदि शामिल थे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरीनाग में विधायक फकीर राम टम्टा और ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला की अगुवाई में विकास खंड परिसर कार्यालय से पालीटेक्निक कालेज परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे आंगनवाडी कार्यकर्ता और विकास खंड कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने बाइक रैली से तिरंगा यात्रा निकाली और पूरा नगर भारत माता की जय से गूज उठा।
गंगोलीहाट नगर पालिका के तत्वावधान में नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्थानीय पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के छात्र.छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों व पालिका के पर्यावरण मित्र सहित अन्य लोग शामिल थे। इससे पूर्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरपी बेंजवाल ने लोगों को स्वच्छता संबंधी जानकारी देते हुए सभी को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीप प्रकाश पाठक, कमल कुमार, जीवन सिंह मेहता, डेविड धामी, नीरज धामी, उमेश कुमार, सागर कुमार, भगवान सिंह रावल, सुरेन्द्र सिंह रावल, गोपाल लाल वर्मा, नरेन्द्र मेहरा, पवन कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।