पिथौरागढ़ : दूसरी शाम रही विवेक बाबरा ग्रुप के नाम, शानदार प्रस्तुति के बीच थिरकते रहे दर्शक
चार दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में हाट कला एवं सास्कृतिक मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम देखने को खासी संख्या में भीड़ जुट रही है।
स्थानीय सहित अन्य जनपदों से पहुंचे कलाकारों की शानदार प्रस्तुति के चलते लोग देर सायं तक कार्यक्रमों का आनंद उठाते नजर आए। महोत्सव की दूसरी शाम विवेक बाबरा ग्रुप हल्द्वानी के ही नाम रही। दूसरे दिवस पर दिन में आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
इस दौरान स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, ऐंपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टार नाइट में लोक गायक हरेंद्र कठायत, प्रियंका चनियाल, कल्याण बोरा, राजेंद्र प्रसाद, रागिनी बिष्ट हाट महिला मंगल द्वारा भजन संध्या आदि कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
बाबरा ग्रुप ने आकर्षक मयूर डांस, काली तांडव सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। महोत्सव के दूसरे रोज के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट, निवर्तमान सभासद मोहन कार्की, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान बिष्ट, भगवान भंडारी आदि मौजूद थे। इधर आज प्रातः बच्चों की मैराथन दौड़ भी कराई गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।