PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी तक मशाल रैली का होगा आयोजन

बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

पिथौरागढ़ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों, खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों के साथ बैठक सम्पन्न हो गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार हेतु रैली के आयोजन का निर्णय लिया गया।

 

बताया गया कि रैली रामलीला मैदान, नगर निगम, पिथौरागढ़ से आयोजित की जायेगी। मुख्यालय सहित जनपद के अन्य स्थानों में केन्टर के द्वारा प्रसार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि आगामी 01 जनवरी को प्रातः 9.00 बजे मशाल रैली का आयोजन सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक किया जायेगा।

 

जिसके माध्यम से सम्पूर्ण जनपद में राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा इसके अलावा जनपद में भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जगह-जगह पर सैल्फी प्वाइंट स्थापित किये जाने, मशाल रैली एवं केन्टर रैली हेतु प्रत्येक स्थान पर नोडल अधिकारी नामित किये जायेगें। कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खण्ड में जनपद के मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में चयनित खिलाड़ियों, खेल महाकुम्भ में सम्मिलित एवं चयनित खिलाडियों एवं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्तकर्ता खिलाडियों, खेल संघ के पदाधिकारी आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों, एनसीसी कैडेटों, भूतपूर्व सैनिकों तथा जिले के समस्त महाविद्यालयों, विद्यालयों के बालक-बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

 

कार्यक्रम में स्कूल बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बताया कि मशाल रैली पिथौरागढ़ से धारचूला एवं धारचूला से गुंजी तक आयोजित की जायेगी। धारचूला में रंग समुदाय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मशाल रैली हेतु खिलाड़ियों की सूची तैयार की जायेगी।राष्ट्रीय खेलों हेतु ध्वज व तिरंगा कलर के बैलून्स तैयार किये जायेगें। सुरेन्द्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मानव श्रृंखला भी बनाई जायेगी।

 

बैठक में,यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी, परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक, अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी,
कर्नल के०एस० बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण एवं पूर्नवास अधिकारी,डॉ० हैम चन्द्र पाण्डेय, निदेशक, एल०एस०एम0 कैम्पस,रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी,महेन्द्र लुण्ठी, अध्यक्ष, जिला ओलम्पिक संघ, डॉo जगदीश नेगी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधि,ललित पंत, महासचिव, जिला ओलम्पिक संध,राजेन्द्र भट्ट, सचिव, वेटलिपिटग ओलम्पिक संघ,

 

तरूण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी,  गणेश सिंह ज्याला, खण्ड शिक्षा अधिकारी, विण, की्ति आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी,दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, भूपाल सिंह कुवर, परियोजना अधिकारी, दीप्ति भट्ट, जी0एस० बोहरा, प्रतिनिधि मानस एकेडमी, कमलेश पाल, निदेशक, द एशियन एकेडमी, मल्लकार्जुन स्कूल, के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते