पिथौरागढ़ : बाजार में भटकती मिलीं दो किशोरियां
पुलिस ने रेस्क्यू कर किया परिजनों के सुपुर्द

बाजार में भटक रही नेपाल से आई दो बालिकाओं को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सफल रेस्क्यू कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.) को सूचना मिली कि दो बालिकाएं पिथौरागढ़ बाजार में भटक रही हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालिकाओं से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वे नेपाल के दार्चुला जिले से भारत में काम की तलाश में पहुंचीं थीं।
बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उन्हें बाल कल्याण समिति (सी.डब्लू.सी.) के समक्ष पेश किया, जहाँ उनकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद, ए.एच.टी.यू. टीम और कार्ड संस्था ने नेपाल पुलिस से समन्वय स्थापित कर उनके परिवार का पता लगाया और बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न संगठनों ने सराहना की है और परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।पुलिस और अन्य संगठनों के बीच सफल समन्वय का प्रतीक है, जिसमें बालिकाओं के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।.
एच.टी.यू. टीम में एचसीपी तारा बोनाल, हे0 का0 दीपक सिंह खनका, का0 निर्मल किशोर, का0 रणवीर कम्बोज व कार्ड संस्था सचिव सुरेन्द्र आर्या शामिल थे।
- https://youtu.be/rZNVoKQh5oo
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।