पिथौरागढ़ : किशोरी के परिजनों से समझौता करने आए दो युवक गिरफ्तार
नाबालिग किशोरी को भगा कर विवाह करने का मामला

पिथौरागढ़ की सीमांत तहसील धारचूला के एक गांव से नाबालिग किशोरी को भगा कर शादी करने वाले उत्त्तर प्रदेश निवासी युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शादी के बाद दोनों युवक नाबालिग किशोरी के परिजनों समझौता करने गांव में आए थे । सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों को दबोच लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने बीते 17 नवंबर को पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग भतीजी घर से लापता है। बताया कि सभी स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया और जांच आरंभ की।
जांच के दौरान पता चला कि विक्रम राठी पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम छिलोरा, थाना भावन पुर जिला मेरठ और रवीद्र खोखर पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम घनकोशिया थाना छपरौली बड़ौत, बागपत उत्तर प्रदेश विवाह के उद्देश्य से नाबालिग को भगा कर ले गए हैं। कोतवाल बिजेंद्र साह के नेतृ्त्व में उप निरीक्षक मेघा शर्मा, अपर उप निरीक्षक विषव सिंह और हेड कांस्टेबल आन सिंह द्वारा बीएनएस की धारा 55 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।