पिथौरागढ़: तेज गिरते पानी में 43 मीटर ऊंचे झरने से रिकॉर्ड समय में वाटर रैपलिंग
उपलब्धि: इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुए ओजस पांडेय

सीमांत जनपद पिथौरागढ के कई खिलाड़ी अपना नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर कराते आए हैं, इसी क्रम में महज नौ साल की उम्र में एक साहसिक बालक ने साहसिक खेलों के क्षेत्र में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। जिसको लेकर सीमांत जनपद में खुशी की लहर है।
यह रिकार्ड पर्वतारोही वासू और जया पांडेय के पुत्र ओजस ने दर्ज किया है। ओजस को यह सफलता बीेते माह 14 जून को तब हासिल कर ली जब ओजस ने मुख्यालय के निकट भुरमुनी में बेहद ठंडे 43 मीटर ऊंचे झरने से रिकॉर्ड समय में वाटर रैपलिंग की। उस वक्त ओजस की उम्र नौ साल, सात महीने और सात दिन थी। गौरतलब है कि ओजस खेलो इंडिया खेलो की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिछले साल स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
न्यू बीयरशिवा स्कूल पिथौरागढ में कक्षा छह में अध्ययनरत ओजस आर्टिफिशल राक, आर्मी क्षेत्र में कई बार सफलतापूर्वक आरोहण कर चुके हैं। तरह तरह के पौधे लगाने के शौकीन ओजस प्रतिवर्ष अपने गुल्लक में जमा धनराशि को अपने जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों को कापी, किताब, पेंसिल, कलरबाक्स देते रहे हैं।
बता दें कि ओजस के माता पिता दोनों बेहतरीन पर्वतारोही हैं। उनके नेतृत्व में साहसिक खेलों की अग्रणी संस्था इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एण्ड एक्सप्लोरर्स आईस टीम के माध्यम से जनपद की कई प्रतिभाऐं पर्वतारोहण और अन्य सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर चुके हैं वासू पाण्डेय सौ से अधिक बार रक्तदान भी कर चुके हैं। ओजस की इस उपलब्धि तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए ओजस सहित परिजनों को शुभकामाएं दी हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।