CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : चैक बाउंस मामले में महिला आरोपिता गिरफ्तार
एनआइ एक्ट मे था मामला दर्ज

पिथौरागढ़ में चैक बाउंस मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार महिला आरोपिता ममता बोरा,के खिलाफ चैक बाउन्स, एनआई एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।
न्यायालय से जारी शमन पर भी आरोपिता पेश नहीं हुई जिस कारण अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस की टीम उपनिरीक्षक बसन्त पन्त, सुशीला आर्या, हेड कांस्टेबल राजकुमार, महिला कांस्टेबल गंगा बिष्ट द्वारा दबिश देकर आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।