CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नाबालिक के शारीरिक शोषण के षड्यंत्र में महिला शामिल

मामले में अब तक कुल 06 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र में एक नाबालिग का शरीरिक शोषण के षडयंत्र मामले में शामिल एक महिला आरोपिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 11 अगस्त को गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

 

तहरीर पर थाना गंगोलीहाट में 3/4 पोक्सो एक्ट सहित अन्य आइपीसी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए मामले में त्वरित आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया।

 

मामले में विवेचक उप निरीक्षक बबीता टम्टा की कड़ी मेहनत व लगन से विवेचना में पीड़िता के बयानों के आधार पर प्रकाश में आया कि गंगा देवी पत्नी भगवान गिरी निवासी ग्राम व पो. मल्लागर्खा, थाना गंगोलीहाट द्वारा पीड़िता को अपने साथ ले जाकर ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जिससे पीड़िता इस जघन्य अपराध का शिकार हो गयी। आरोपिता गंगा देवी द्वारा आरोपी विनोद सिंह के साथ आपराधिक षड़यन्त्र रचा और विनोद सिंह द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया जिसमें गंगा देवी ने उसकी सहायता की गयी थी ।

 

आरोपी विनोद सिंह व अन्य 04 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उक्त विवेचना में धारा 120 बी. भादवि व 16ध्/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । पुलिस टीम उप निरीक्षक बबीता टम्टा, हेड कांस्टेबल देश दीपक, महिला कांस्टेबल ज्योति कपकोटी शामिल थे। इधर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधों के खिलाफ लगातार मुस्तैद है और समाज में न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते