PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : महिला व पुरूष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

अन्तर महाविद्याली बाक्सिंग प्रतियोगिता में 12 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग

पिथौरागढ़ के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वाधान में संयोजक मानस कालेज द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्याली महिला व पुरूष बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। दो दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा किया गया।

 

प्रतियोगिता में कुल 18 दल प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें 12 पुरुष तथा 06 महिला दल शामिल हैं। प्रतियोगिता में ऑफीसियल्स् की भूमिका में विमला रावत, सन्जन अधिकारी, चंचल सिंह भण्डारी, नरेन्द्र सिंह कसनियाल, पुष्कर सिंह कसनियाल, मान सिंह खोलिया, राजेन्द्र भाटिया, विनीता महर नेगी, गणेश बिष्ट एवं सुभाष जोशी हैं। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, धमेन्द्र बोहरा, जनार्दन वल्दिया तथा बहादुर सिंह बोहरा द्वारा तकनीकि समयोग प्रदान किया गया।

 

इस दौरान मानस कॉलेज के संस्थापक एव चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पन्त ने इस आयोजन के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं जिला क्रीडा विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कायक्रम के मुख्य कन्वीनर देवाशीष पन्त, निदेशक मानस कॉलेज तथा सह कन्वीनर सुमन बिष्ट थे। इस मौके पर देवाशीष पन्त ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खेल हेतु शुभकामनाऐ एवं सभी सहयोगियों को इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन योगेश भट्ट, एचआर मैनेजर, मानस कॉलेज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनूप विष्ट, मुख्य क्रीडा अधिकारी, जीएसखोलिया, लियाकत अली, बहादुर सिंह बोरा सचिव जिला बॉक्सिंग समिति, वरिष्ट प्रशिक्षक देवी चन्द सहित कई लोग मौजूद थे।

 

Image

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते