PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से भड़के युकां कार्यकर्ता

रिहा करने व दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस लिए जाने की मांग

बागेश्वर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर आज पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सिल्थाम में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा की अगुवाई में संगठन कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बागेश्वर प्रशासन का पुतला दहन किया।

 

इससे पूर्व हुई सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अभिषेक बोहरा ने बागेश्वर में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा सरकार के दबाव में एकतरफा कार्यवाही कर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जो सरासर गलत है। इस दौरान उन्होंने शीघ्र युवा साथियों को रिहा करने व उनपर बेवजह दर्ज किए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। मांग पर गौर नहीं किए जाने पर उन्होंन्र प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

पुतला दहन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष धीरज बेरी, जिला महासचिव राहुल लूंठी, शुभम भट्ट, निखिल ऐरी, इंटेक अध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल, जिला सचिव तारु मेहता व वैभव वर्मा, रोहित मेहरा, रोशन गिरी, दिनेश, अजय, सूरज, सैम, आरके, विक्की, गौरव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते