ChampawatCrimeUttarakhand News

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 11 लाख की चरस बरामद

वर्ष 2024 में चरस तस्करी की अबतक की सबसे बड़ी बरामदगी

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चंपावत पुलिस अधीख्ज्ञक अजय गणपति के आदेशानुसार पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत रीठासाहिब क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को 11 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

चंपावत पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल में आरोपी साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष निवासी निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

घटना में सम्मिलित 01 अन्य आरोपी जो की मौके से भागने में सफल रहा की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक घटना में सम्मिलित हरियाणा के अन्य 02 लोग जो कि साथ में आए थे और वाहन से आगे-आगे रैंकी करते हुए जा रहे थे, भी भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस द्वारा जारी है। मामले में धारा 8/20/ 29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोप ने हरियाणा निवासी तीन लोगों द्वारा हरियाणा से देवीधूरा आकर देवीधूरा निवासी 01 युवक से चरस खरीद ऊंचे दामों में बेचने की बात कही। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। बरामद चरस की कीमत 11 लाख रूपए आंकी गई है।

 

इधर पुलिस अधीक्षक ने चरस बरामद करने वाली पुलिस टीम को नगद पारितोषिक देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रीठासाहिब कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक तेज कुमार, मुख्य आरक्षी हरीश नाथ, राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षी वीर सिंह व मनोज कुमार शामिल थे।

पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में अब तक बरामदगी –

56 अभियोगों में 82 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से.

1.280.996 किलोग्राम स्मैक, 3करोड 84 लाख लगभग
60.519 किलोग्राम चरस, 60 लाख लगभग
9.555 किलोग्राम गांजा, 2.38 लाख
1.300 किलोग्राम अफीम तथा 4 लाख लगभग
840 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये है।

 

Image

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते