परिजन पूर्व में कर चुके थे अंतिम संस्कार, व्यक्ति के जिंदा मिलने पर परिजनों में खुशी
बीते 64 साल पूर्व व्यक्ति हो गया था लापता
64 साल पहले व्यक्ति को मृत समझ कर उसका अंतिम संस्कार करने के बाद वह जिंदा मिला तो परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले पुरचुणी नगरपालिका वार्ड नंबर 07 निवासी 81 वर्षीय नर सिंह रतौकी 64 वर्ष बाद परिजनों को मिला है। परिजन उसे मृत समझ कर पूर्व में कुश का शव बनाकर अंतिम संस्कार कर चुके थे। नर सिंह रतोकी जब 17 वर्ष का था तो भारत में रोजगार की बात कह कर घर से भारत आया और 64 वर्षो तक उसका कुछ पता नही चला।
नर सिंह के भतीजे गामी सिंह द्वारा पिथौरागढ़ सहित अन्य स्थानों पर कई वर्षो तक उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर स्थानीय परंपरा के अनुसार उसे मृत समझ कर कुश का शव बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बार्ड अध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर बम ने बताया कि नर सिंह के मैलोली दिखाई देने की बात परिजनों को मिली तब उन्हें विश्वास नहीं हुआ, जब फोटो दिखाई तो परिजनों में खुशी छा गई और मैलोली जाकर नर सिंह को अपने साथ घर लाए। 81 वर्षीय नर सिंह बढ़ती उम्र के चलते वर्तमान में कुछ मानसिक रू प से कमजोर हो चुका है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







