AccidentNepalUttarakhand News

गोकुलेश्वर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर गिरा खाई में, वाहन के उड़े परखच्चे

दार्चुला : दो भारतीय समेत आठ लोगों की मौत, 05 घायल

एक जीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सीमा से सटे नेपाल दार्चुला के मल्लिकार्जुन मंदिर में जात देखने के बाद सवारी जीप वापसी के समय दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें 02 भारतीय समेत 08 लोगों की मौत हो गई, जबकि 05 घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

 

मल्लिकार्जुन से गोकुलेश्वर को जा रही जीप शुक्रवार सुबह लगभग 04 बजे महाकाली सड़क मार्ग के शैल्यशिखर नगरपालिका छह बजानी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 06 लोगों की घटनास्थल में ही मौत हो गई, जबकि 02 लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक छत्र रावत ने बताया कि मरने वालों में 06 पुरूष एवं 02 महिलाएं शामिल हैं।

 

प्रवक्ता रावत ने बताया कि हादसे में दार्चुला शैल्यशिखर नगरपालिका नौ नकतड का 45 वर्षीय दिलिप बिष्ट, 40 वर्षीय मीना लेखक, शैल्यशिखर नगरपालिका पांच लेक गांव का 30 वर्षीय विरेन्द्र रावल, 25 वर्षीय शांति रावल, बैतडी डिलाशैनी गांव पालिका पांच नगरांऊ का 16 वर्षीय सुजीब बोहरा, डिलाशैनी पांच का 50 वर्षीय विरेन्द्र बोहरा, भारत उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर मुवारक के 45 वर्षीय मोहम्मद शाकिर, भारत उत्तर प्रदेश के ही मेजावट के 18 वर्षीय मोहम्मद ओसिल की मौत हो गई।

 

दुर्घटना में घायल होने वालों में जीप चालक दार्चुला मल्लिकार्जुन नगरपालिका आठ पस्ती के 30 वर्षीय सुनील जोशी, बैतडी डिलासैनी गांव पालिका पांच के 28 वर्षीय उत्तम रोकाया, दार्चुला शैल्यशिखर नगरपालिका पांच लेक गांव का आठ वर्षीय संदीप रावल, भारत के पीलीभीत जिले मारूडंडा का 17 वर्षीय सोहिन खान एवं एक अज्ञात जगह का प्रकाश रावल शामिल है। घायलों में चालक जोशी के सर पर चोट है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जीप सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हुई। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते