NepalUttarakhand News

पढ़ाई के लिए इजरायल गया युवक सुरक्षित

नेपाल मे नव नियुक्त इजरायल के राजदूत ने दी जानकारी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिला निवासी पढ़ाई के लिए इजरायल गया हमास हमले के बाद बीते एक वर्ष से हमास के कब्जे में रहने के बाद गाजा में सुरक्षित है। यह जानकारी नेपाल मे नव नियुक्त इजरायल के राजदूत समुलिक ए वास ने दी है।

 

Uttarakhand News Image

मिली जानकारी के अनुसार बैतड़ी जिले के रिम गांव निवासी विपिन जोशी पढ़ाई के लिए इजरायल गया था। बीते वर्ष फिलिस्तीनी हमले के बाद से हमास के कब्जे में था। हमास विपिन जोशी सहित 251 लोगों को कब्जे में लेकर अपने साथ गाजा ले गए थे।

Uttarakhand News Image

 

इस बीच दो बार हुए युद्ध विराम में 105 बंधकों को छोड़ दिया गया था। शेष बंधकों में विपिन जोशी भी शामिल है। उसके परिजन लगातार नेपाल सरकार से उसकी वापसी और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी मांग रहे थे।

 

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते