ChampawatCrimeUttarakhand News

अपने घर में तैयार चरस को लेकर बेचने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चंपावत एसपी अजय गणपति के आदेशानुसार पुलिस द्वारा तस्करी करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत पाटी क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

बीते दिवस जनपद चंपावत के थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत थाना पाटी पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा पखोटी तिराहा, देवीधूरा क्षेत्र से 02 आरोपियों कुंदन सिंह व दीपक सिंह, निवासी दोनों ग्राम पखोटी जिला चंपावत के कब्जे से 791 ग्राम चरस बरामद कर कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/ 29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा चरस स्वयं अपने घर में तैयार कर मैदानी क्षेत्र में ऊंचे दामो में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस टीम थानाध्यक्ष पाटी देवनाथ गोस्वामी, उप निरीक्षक सोनू सिंह प्रभारी एनटीएफ, मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह, गणेश सिंह, मनोज तिवारी, महेंद्र डंगवाल व आरक्षी अशोक वर्मा शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते