CrimeNainitalUttarakhand News

बाइक से एक किलो से अधिक चरस की तस्करी करते दो गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार पुलिस द्वारा दो आरोपियों को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में दीपक सिह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये चैकिंग के दौरान आज आरोपी पवन कुमार, दमुवाढुंगा, उम्र 23 वर्ष के कब्जे से बरामद 650 ग्राम अवैध चरस व नितेश कुमार, दमुवाढुंगा, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से बरामद 454 ग्राम अवैध चरस कुल 1.104 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया और बाइक को सीज किया गया।

 

आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिह बिष्ट, उप निरीक्षक अरुण राणा व मनोज कुमार, कानि. भुवन चन्द्र शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते