MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कार्यो की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, लगाई फटकार

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई कड़े तेवर में नजर आए। बीते दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी विभागों को स्पष्ट संदेश दिया कि ढिलाई, लापरवाही और अपारदर्शिता पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी।

The Uttarakhand News Image

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं जनता से किए गए वादे हैं और इनमें देरी प्रशासनिक विफलता के साथ जनता के साथ अन्याय है। बैठक में लोनिवि, पंचायती राज, नगर निगम, सिंचाई, लघु सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्टों की डीएम ने विस्तार से जांच की। कई विभागों में धीमी प्रगति और फील्ड स्तर पर कमजोर मॉनिटरिंग देखकर डीएम भटगांई ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

 

मुवानी क्षेत्र की खराब सड़क को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को एक अधिशासी अभियंता की विशेष तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। देवसिंह मैदान से लगी सड़क की स्थिति भी खराब पाए जाने पर लोनिवि और एनएच विभाग को तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि जनता को असुविधा देने वाले किसी भी विभाग को बख्शा नहीं जाएगा।

 

गुणवत्ता में कमी या कार्य में देरी पाए जाने पर सीधे जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। जहाँ बजट या तकनीकी समस्याएं हों, उनकी रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

 

साथ ही सभी विभागों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई। फील्ड विज़िट बढ़ाने और आपसी समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि अब योजनाओं में ढिलाई नहीं, बल्कि ठोस परिणाम चाहिए। जनता का समय और पैसा मूल्यवान है, इसलिए देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते