PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

पुंगराऊ घाटी में पहुंचे नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष

बेरीनाग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पुंगराऊ घाटी पहुंचे मनोज सानी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुंगराऊ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक कार्की एवं पूर्व अध्यक्ष केशर महरा के नेतृत्व में उन्हें फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान केशर महरा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया,

 

ad

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां कोकिला कोटगाड़ी देवी का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मनोज सानी के साथ पहुंचे गंगोलीहाट नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा, विधानसभा बीएलओ संजू बोहरा, नीरज राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों का भी पुंगराऊ घाटी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू ने पुंगराऊ घाटी के नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी ने पांखू जीआईसी में आयोजित वीर शहीद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। यहां आयोजन समिति द्वारा उन्हें बैज व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर प्रहलाद सिंह कार्की, नरेश कुमार, कमलेश जोशी, सूबेदार उमेद सिंह कार्की, कैप्टन पुष्कर सिंह बटकोरा, कैप्टन नंदलाल, जीवन पाठक, कैलाश कुमार, पुष्कर सिंह कार्की, पंकज कुमार, कोटगाड़ी मंदिर के पुजारी योगेश शास्त्री, संतोष पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते