पिथौरागढ़ : नेहा, प्रतिभा, कंचन, कशिश व किरन रही अव्वल
विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का द्वितीय दिवस

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा केएनयू राइका खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के द्वितीय दिवस अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में नेहा धामी प्रथम, दीक्षा बिष्ट द्वितीय तथा बबली तृतीय स्थान पर रही।200 मीटर दौड़ में नेहा धामी प्रथम, दीक्षा बिष्ट द्वितीय और किरन तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में प्रतिभा कन्याल प्रथम, रानी द्वितीय तथा दीपिका बोहरा तृतीय स्थान पर रही।
3000 मीटर दौड़ में कंचन जोशी प्रथम, उमा द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में कशिश प्रथम, अंशिका रफाल द्वितीय तथा हिमांशी भट्ट तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में किरण प्रथम, हर्षिता बिष्ट द्वितीय तथा बबीता तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गणकोट ने गुरना को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बडाबे प्रथम, मरसोली द्वितीय तथा वास्ते तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी की प्रतियोगिता सड़गल न्याय पंचायत की बालिकाओं ने जीती।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने सभी विजयी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया और उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹500 द्वितीय स्थान को ₹300 और तृतीय स्थान को ₹200 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
बताया कि प्रतियोगिता जीतने वाली न्याय पंचायत को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर मनोज कुमार, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र जोशी, नितिन उप्रेती, धर्मेंद्र टोलिया, देवेंद्र बिष्ट, श्याम खड़ायत, भारत बिष्ट, संजय उप्रेती, हेमलाल वर्मा, मनोज वर्मा, गीता भंडारी, सुरेश पांडे आदि मौजूद रहे। सोमवार 05 जनवरी को अंडर -19 बालक वर्ग की समस्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







