पिथौरागढ़: पीसीसी सदस्य दीपक को दायित्व मिलने पर खुशी
कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त करते हुए दी शुभकामनाएं

कांग्रेस संगठन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक लुंठी को पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट विधानसभा के नगर और ब्लाक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। लुंठी को यह जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।

पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू, बलवंत मेहरा, ब्लाक अध्यक्ष संजय बोरा, पूर्व सभासद संजय बोरा, मनीष बिष्ट, मनीष मेहरा, किशोर कुमार, कृष्ण कुमार, मालती आर्या, घनश्याम शाह, भगत रौतेला, मनोहर मेहरा, ललित बोहरा, भगत परगाई ने कहा है कि पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी संगठन के प्रति सदैव निष्ठा से कार्य करते रहे हैं।
कायकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी अगुवाई में संगठन और मजबूत होगा। कहा कि इससे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वे जनसमस्याओं को प्रमुखता से पार्टी संगठन तक पहुंचायेंगे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







