CrimeNainitalUttarakhand News

बड़ी कामयाबी : मंदिर के पास बने पुल के नीचे पिलर मे छुपाया था चोरी का सामान

22 तोला सोने के जेवरात सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 22 तोला सोने के जेवरात संग दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने लालकुआं और मुखानी क्षेत्र के कई बंद घरों में सेंध लगाई थी। बीते 13 मार्च को मुखानी निवासी मनोज पाठक ने घर का ताला तोड़कर 20,000 रूपए नकद और जेवर चोरी होने की तहरीर दी थी, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।

The Uttarakhand News Image

 

इस पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इन्हीं चोरों ने लालकुआं क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह राणा व थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों को काली मंदिर पुल, गदरपुर के पास से दबोचा।

 

गिरफ्तार आरोपियों में आबिद हुसैन, 38 वर्ष व राजवीर सिंह, 28 वर्ष, दोनों निवासी डोंग पुरी, गदरपुर शामिल हैं दोनों नशे के आदी हैं और चोरी का माल स्मैक खरीदने में खपाते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम आबिद हुसैन, निवासी डोंग पुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजवीर सिंह, निवासी डोंग पुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष बताया।

 

आबिद हुसैन के कब्जे से दो पीली धातु के झुमके व एक पीली धातु का पेंडल बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति राजवीर सिंह के पास से एक पीली धातु की गले की चेन बरामद हुई। दोनों व्यक्तियों से शक्ति से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है और यह माल स्मैक खरीदने के लिए किच्छा रेलवे पटरी पर लेकर जा रहे थे सोना लेकर वह हमें 15-20 दिन के हिसाब से स्मैक दे देते हैं हमें उनके नाम पता कि कोई जानकारी नहीं है।

 

बरामद माल के बारे में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया उन्होंने 05-06 महीने पहले हल्द्वानी और हल्दुचौड लालकुआं के बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की थी। बरामद माल के अतिरिक्त शेष माल के बारे में पूछने पर आबिद हुसैन ने बताया कि चोरी करने के बाद कुछ माल स्मैक खरीदने में स्मैक बेचने वालों को बहेड़ी, किच्छा और बरेली में एक चलते-फिरते को दे दिया और उसके बाद बचा हुआ सारा माल काली मंदिर के पास बने पुल के नीचे पिलर मे छुपा दिया था।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का शेष माल बरामद किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी, उप निरीक्षक मनोज अधिकारी प्रभारी चौकी क्वारच, उप निरीक्षक फिरोज आलम चौकी प्रभारी बैलपड़ाव, उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह लालकुआं, उप निरीक्षक राजेश जोशी (एसओजी) हेड कांस्टेबल त्रिलोक लालकुआं, हेड कांस्टेबल इसरार नबी,

 

कांस्टेबल रोहित, गुरमेज सिंह, उमेश गिरी, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा, अनूप तिवारी, सुरेश देवडी, चंद्रशेखर, मनीष शर्मा व दिलीप कुमार शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों को सराहनीय कार्य हेतू 2,500 रूपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते