MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: राज्य का गठन लंबे संघर्ष और शहादत की विरासत के बाद हुआ संभव

मुवानी में आगामी राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम

पिथौरागढ़ के मुवानी में आगामी राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजीव गांधी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘संघर्ष से संवाद तक’ रहा, जिसमें राज्य आंदोलन की यात्रा और भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई।

 

ad

इस दौरान वक्ता भुवन पाठक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन लंबे संघर्ष और शहादत की विरासत के बाद संभव हुआ। आंदोलन में संघर्ष और संवाद दोनों धाराओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्षों में उपलब्धियों और शेष चुनौतियों पर प्रदेशव्यापी विमर्श आयोजित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर राजीव गांधी फाउंडेशन से भुवन पाठक, गोपाल भाई, नंदिनी, मुवानी महोत्सव समिति अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सोनार, गौरव सेनानी मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, गोकुल भट्ट, सुमित पाल, रवि मारकूना, दीपक कार्की, राहुल कुमार, मनोज भंडारी, निलेश कुमार, धर्मेंद्र भट्ट, पप्पू बोरा, हर्षित खोलिया और पंकज भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते