ActionNainitalUttarakhand News

ताबड़तोड़ कार्रवाई : 140 वाहनों के चालान, 09 सीज

परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान

यातायात नियमों व परमिट शर्तों का उल्लंघन, एसओपी का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत 140 वाहनों के चालान व 09 वाहनों को सीज किया गया।

 

ad

परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, नंदन रावत के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ईरिक्शा, टैक्सीबाइक, कार आदि वाहनों के विरुद्ध टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरलोडिंग, नो पार्किंग आदि के अभियोग में हल्द्वानी सिटी के विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

 

जिसके तहत 27 ई-रिक्शा, ऑटो वाहनों के चालकों के द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने तथा नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों के चालान नो पार्किंग के अभियोग में किये गये। चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग के सहायक परिवाहन निरीक्षक चंदन ढैला, अनिल कार्की, चंदन सुफ्याल, गोधन सिंह, अरविंद, मोहम्मद दानिश, हंसी आदि शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते