पिथौरागढ़ : कनार सड़क की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी
जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की परिक्रमा

सीमांत जिले के दूरस्थ गांव कनार तक सड़क पहुंचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का रामलीला मैदान टकाना में आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे प्रकाश सिंह के समर्थन में बुधवार को भी दर्जनों ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बुधवार को ग्रामीणों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की परिक्रमा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी के आरोप लगाते हुए शीघ्र मांग को लेकर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने मांग पर गौर नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। धरना स्थल पर भरत सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, बबीता बिष्ट, विरमा देवी, गोपुली देवी, कविता, ललित सिंह, केदार सिंह, पुष्कर सिंह, गणेश सिंह, जीवन सिंह, टीका सिंह, रूप सिंह, कमला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







