PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ : नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग पर एकजुट हुए दर्जनों संगठन

श्रद्धांजलि सभा को दिया समर्थन

पिथौरागढ़ की बेटी नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को जिले के दर्जनों संगठनों ने समर्थन दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

 

संयुक्त संगत समिति के जगत मर्तोलिया ने बताया कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट, व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष जनक जोशी, नगर अध्यक्ष तपन रावत, देवभूमि टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट और छात्रसंघ अध्यक्ष लवराज वर्मा ने श्रद्धांजलि सभा को समर्थन दिया है। इसके अलावा विभिन्न महिला, युवा और राजनीतिक संगठनों ने भी आंदोलन के समर्थन की घोषणा की है।

 

जगत मर्तोलिया ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष पूर्व किए गए वादे को अब तक पूरा नहीं किया है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका पर तत्काल ठोस कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं की प्रभावी पैरवी के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर विधिक प्रकोष्ठ गठित करने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर में वाहन के माध्यम से प्रचार किया गया। साथ ही जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते