ChampawatReligiousUttarakhand News

आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम, लाखों श्रद्धालु बने इस पल के गवाह

ऐतिहासिक बग्वाल मेला, 07 मिनट हुइ्र फलों-फूलों की बरसात

चंपावत जनपद के मां वाराही धाम, देवीधुरा में शनिवार को आयोजित प्रसिद्ध बग्वाल मेला इस बार भी आस्था, परंपरा और उल्लास के अद्भुत संगम का गवाह बना। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुए इस अनोखे पर्व में पत्थरों के स्थान पर फलों और फूलों से बग्वाल खेली गई, जिससे मैदान भक्तिरस और उत्साह से सराबोर हो उठा।

 

ad

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मेले में शिरकत कर चार खामकृवालिक (सफेद), चम्याल (गुलाबी), गहड़वाल (भगवा) और लमगड़िया (पीला) के योद्धाओं के बीच खेले जाने वाले इस सात मिनट के पाषाण युद्ध का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन भी मनाया।

 

इससे पूर्व सुबह प्रधान पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बग्वाल का शुभारंभ हुआ। रंग-बिरंगे वस्त्रों और पगड़ियों में सजे योद्धा बांस और रिंगाल की ढालों से लैस होकर मैदान में उतरे। शंखनाद और मां के जयकारों के बीच जैसे ही बग्वाल शुरू हुई, आसमान में फलों-फूलों की बरसात ने दृश्य को अलौकिक बना दिया।

 

पीठाचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी के अनुसार फल-फूलों से खेली जाने वाली बग्वाल को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस बार बग्वाल दोपहर 01.58 बजे शुरू होकर 02.05 बजे तक चली। कार्यक्रम में धराली आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि मां वाराही धाम भाईचारे और अनुशासन की मिसाल है, जहां बग्वाल के बाद सभी योद्धा गले मिलते हैं।

 

धाम का 19 करोड़ रुपये से भव्य पुनर्निर्माण किया गया है और विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। मेला शुरू होने से पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सम्पूर्ण मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, विधायक रविन्द नेगी (दिल्ली), विधायक राम सिंह कैड़ा (भीमताल), मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया,बराही मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट,मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, मंदिर समिति पदाधिकारी, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव,

 

प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, आइटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी पाटी/मेला मजिस्ट्रेट देवीधुरा नितेश डांगर, तहसीलदार जगदीश नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल ,

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पी एस बृजवाल, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र रावत, खंड विकास अधिकारी पाटी अवनीश सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट, हिमवीर वर्डबज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अनुराधा सिंह, चारो खाम के प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह लमगड़िया, गंगा सिंह चम्याल,बद्री सिंह बिष्ट व कई गणमान्य व्यक्तियों सहित खासी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते