पिथौरागढ़ : प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तनुजा और चांदनी बनीं व्यक्तिगत चैंपियन
ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी प्रारंभिक शिक्षा (प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग) बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इसमें विकासखंड विण के 09 संकुलों एवं नगर निगम क्षेत्र के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने किया। उन्होंने बच्चों को खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खिलाड़ियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चांदनी, जूनियर हाईस्कूल तोली ने 100 मीटर, 200 मीटर और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। कुमारी तनुजा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोष्टमानू ने 50 मीटर, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम का समापन और पुरस्कार वितरण उपशिक्षा अधिकारी पुष्पराज भट्ट द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार जताया। प्रतियोगिता के संचालन में शेखर कपूर, दीपक उप्रेती, राजेश उप्रेती, संजय भट्ट, हीरा खिमाल, चंद्र प्रकाश, सुनील भट्ट, आशीष पंत, सुंदर सिंह, युगल पांडेय, मिथिलेश नगरकोटी, मुन्नी नयाल, नवल पंत, मदन जोशी, मनोज कुमार, राजेंद्र जोशी, शांता जोशी, बिमला कोहली, सरिता पंत सहित अन्य का विशेष योगदान दिया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







