पिथौरागढ़ : विभिन्न पदों पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न
मुनस्यारी और बेरीनाग में छात्र संघ चुनाव

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। छात्र संघ मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार टम्टा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए श्वेता दीप और चंदन सिंह, उपाध्यक्ष पद पर प्रभा फर्स्वाण और जया पांगती, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर जानकी आर्या और रंजना बिष्ट, सचिव पद पर दीपक सिंह जोशाल,

संयुक्त सचिव पद हेतु अंजलि आर्या और भूमिका पाना, कोषाध्यक्ष पद हेतु लतिका और चंद सिंह बोनाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु विजय मर्तोलिया और मनीषा तथा सांस्कृतिक सचिव पद हेतु खुशमिता आर्या ने नामांकन कराया। डॉ. अमित ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जाँच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश जोशी ने कहा कि इस दौरान महाविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और केवल अध्ययनरत छात्र.छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया में डॉ. राहुल पांडेय, डॉ. निधि, डॉ, रितु. डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ, पुष्पा कालाकोटी, डॉ. राजेंद्र राणा, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. अशोक मौर्या, डॉ. प्रेमा पांडे, हेमा पंचपाल और लक्ष्मी आदि ने सहयोग दिया।
इधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पाण्डेय के दिशा निर्देशन में छात्र संघ चुनाव नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ.प्रदीप दुर्गापाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के कुल 02, उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर 01, उपाध्यक्षा (छात्रा) पद पर 01, कोषाध्यक्ष पद पर 01, सचिव पद पर 02, संयुक्त सचिव पद पर 01,
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद में 02 तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर 01 नामांकन हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हो चुकी है। कल जांचोपरांत चुनाव हेतु वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जायेगी। नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







