पिथौरागढ़ : मेडीकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई
पुलिस व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मेडीकल स्टोरों में छापेमारी

लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल संचालित करने की हिदायत देते हुए पुलिस व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में मेडीकल स्टोरों में छापेमारी कर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेडीकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल संचालित करने की हिदायत देते हुए
किसी भी मेडिकल में अनियमितता पायी जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की बात कही। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी, औषधि निरीक्षक पंकज पन्त, उप निरीक्षक संदीप पिलखवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज भोज आदि शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







