HaridwarUttarakhand News

वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित

ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी में

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एक दिन, एक घंटा, एक साथ, वृहद स्वच्छता अभियान के तहत ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व फार्मेसी के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार रतूड़ी, निर्माण प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय और प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा ने किया।

 

ad

इस दौरान फार्मेसी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में फार्मेसी के सभी अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी विपिन बुटोला, सुभाष उनियाल सहित विक्की सहगल, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार, श्यामा देवी, अरविंद पुरोहित, उदय भान, चंद्रपाल, अनरजीत और दाताराम ने सक्रिय सहयोग दिया।

 

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जन-आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। ऐसे अभियानों से कार्यस्थलों की स्वच्छता के साथ समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ हरिद्वार दृ स्वस्थ हरिद्वार के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

 

ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी, हरिद्वार में “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाते कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार रतूड़ी, निर्माण प्रमुख डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय, प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा सहित फार्मेसी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते