Uttarakhand News
पिथौरागढ़ : पशुपालन विभाग का वाहन आईटीबीपी को हस्तांतरित
जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

पिथौरागढ़ में पशुपालन विभाग उत्तराखंड, देहरादून और आईटीबीपी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत विभाग का एक वाहन (टाटा योद्धा) विधिवत रूप से आईटीबीपी को हस्तांतरित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से विभागीय समन्वय मजबूत होगा और क्षेत्रीय सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत सहित आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







