PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : एसबीआई आरसेटी में 31 दिवसीय महिला वस्त्र सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं आधुनिक सिलाई तकनीकों की दी गई जानकारी

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 28 अप्रैल से आयोजित 31 दिवसीय महिला वस्त्र सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अमित नेगी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अमित नेगी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन सहित विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी।

संस्थान के फैकल्टी पवन पांडेय एवं मास्टर ट्रेनर रमा देवी द्वारा प्रतिभागियों को मार्केटिंग, व्यक्तित्व विकास, सिलाई मशीन संचालन, कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग तथा आधुनिक सिलाई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना एवं उनके कौशल का विकास करना रहा।

प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागी स्वयं का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। समापन दिवस पर मूल्यांकनकर्ता सुरेश जोशी एवं रेखा देवी द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक हिमांशु जोशी ने प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा भविष्य में दिए जाने वाले सहयोग की जानकारी दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें संजू देवी ने प्रथम, महेंद्र राम ने द्वितीय तथा भावना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते