पिथौरागढ़: वैष्णवी मंदिर में आगामी 17 अगस्त को होगा घी त्यार महोत्सव, मेला कमेटी का गठन
संस्थापक ललित धानिक के प्रयासों की सराहना

वैष्णवी मंदिर में आगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाले घी त्यार महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। मेला कमेटी के संस्थापक ललित धानिक, त्रिभुवन पांडेय, संरक्षक मंडल, सदस्यों और पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जगदंबा प्रसाद, कैप्टन लक्ष्मण सिंह और जीवन सिंह को संरक्षक बनाया गया।
बालकृष्ण जोशी अध्यक्ष, संजय जोशी सचिव, मनोज सिंह और ओमकार सिंह खड़ायत उपाध्यक्ष तथा प्रकाश चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। सभी ग्राम प्रधानों को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में तय किया गया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान पिछले 10 वर्षों से महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी के संस्थापक ललित धानिक के प्रयासों की सराहना भी की गई। बैठक में रमेश सिंह, हरीश जोशी, डीएन जोशी सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







