पिथौरागढ़ : नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

पिथौरागढ़ में रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक को आयोजन कर विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन ने कहा कि राजकीय वाहन चालक विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर सरकारी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शासन से चालक संवर्ग की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और कर्मचारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लियां बीते दिनों राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से भुवन चंद भट्ट को अध्यक्ष, अब्दुल नसीम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र लसपाल को उपाध्यक्ष और सुरेश जोशी को महामंत्री चुना गया।
साथ ही तरुण वर्मा को संगठन मंत्री, संजय सिंह को कोषाध्यक्ष, दीपक बिष्ट को लेखा परीक्षक, लक्ष्मण सिंह एवं प्रताप सिंह मेहता को संरक्षक व संयोजक तथा ललिता प्रसाद को प्रचार मंत्री बनाया गया। इससे पूर्व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रताप सिंह मेहरा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप कुमार, जगदीश राम, कुंदन सिंह मेहरा, भगत सिंह नेगी, नारायण सिंह मेहता, धर्म सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







