PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: पूर्व काबीना मंत्री स्व. प्रकाश पंत की माता कमला पंत का निधन

भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों में शोक की लहर

पूर्व काबीना मंत्री स्व. प्रकाश पंत की माता कमला पंत का शुक्रवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलने पर खड़कोट स्थित आवास पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद

 

मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, दिवाकर जोशी, कोमल मेहता, राकेश देवलाल, वीरेंद्र शाह व रघुवीर सिंह बिष्ट सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार सुबह सात बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। स्थानीय रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पुत्र कैलाश पंत और भूपेश पंत मुखाग्नि देंगे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते