पिथौरागढ़ : शुरू हुआ सोरघाटी लॉ कॉलेज, विधि शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
समृद्ध विधिक पुस्तकालय भी स्थापित किया गया

जिले में विधि शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में सोरघाटी लॉ कॉलेज की स्थापना की गई है। यह पिथौरागढ़ जिले का पहला लॉ कॉलेज है, जो सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से संबद्ध तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। कॉलेज में बीए एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
एडवेंचर पार्क के समीप दौला स्थित कॉलेज में अनुभवी संकाय के साथ आधुनिक अधोसंरचना और विद्यार्थियों को व्यावहारिक विधिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है।
कॉलेज की प्रमुख विशेषताओं में विधिक सहायता क्लीनिक भी शामिल है। इसके माध्यम से समाज के निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्वों की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज में समृद्ध विधिक पुस्तकालय भी स्थापित किया गया है,
जिसमें भारतीय संविधान, आपराधिक कानून, सिविल प्रक्रिया संहिता, कॉर्पोरेट कानून सहित विभिन्न विधिक विषयों की अद्यतन पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा एआईआर, एससीसी और क्रिमिनल लॉ जर्नल जैसी विधिक पत्रिकाओं के साथ एससीसी ऑनलाइन, मैनुपात्रा आदि डिजिटल डेटाबेस की ई-लाइब्रेरी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







