
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल मेहता को डीडीहाट विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोमल मेहता के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
गिरीश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेहता के अनुभव से डीडीहाट विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। कोमल मेहता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी सहित कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







